Home Latest News Punjab में श्री गुरु रविदास के जीवन पर होंगे ड्रोन-शो: 650वें प्रकाश...

Punjab में श्री गुरु रविदास के जीवन पर होंगे ड्रोन-शो: 650वें प्रकाश पर्व पर 6.5 लाख झंडे बांटेंगे, वाराणसी समेत चार शहरों में निकलेगी शोभायात्रा

29
0
Google search engine

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने बताया कि दिसंबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर तैयार किया गया है।

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए पंजाब सरकार ने राज्य के साथ-साथ देश-विदेश में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके तहत पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और संदेश पर आधारित ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे, ताकि नई पीढ़ी और आम लोगों को उनके विचारों और जीवन दर्शन से जोड़ा जा सके।
कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने बताया कि दिसंबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर तैयार किया गया है। इसके तहत पंजाब की प्रमुख यूनिवर्सिटियों में हर महीने सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में मोहाली सहित राज्य के सभी जिलों को शामिल किया जाएगा।
सरकार की प्रमुख घोषणाएं
  • 117 विधानसभा क्षेत्रों में गुरु रविदास जी के जीवन पर आधारित ड्रोन शो होंगे।
  • 650 एकड़ क्षेत्र में गुरु रविदास जी के नाम पर ‘रविदास गार्डन’ विकसित किए जाएंगे।
  • पूरे राज्य में ‘रन ऑफ इकुलेटी का आयोजन किया जाएगा।
  • पूरे पंजाब में 6 लाख झंडे वितरित किए जाएंगे, जिन्हें लोग अपने घरों पर लगाएंगे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here