Home Latest News Punjab के मानसा थर्मल प्लांट पर आधी रात में उड़े संदिग्ध ड्रोन,...

Punjab के मानसा थर्मल प्लांट पर आधी रात में उड़े संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी और सेना को दी सूचना

8
0
Google search engine

मानसा के तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) पर तीन-चार संदिग्ध ड्रोन देखे गए, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

उत्तर भारत के सबसे बड़े तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के ऊपर तीन से चार शक्की ड्रोन की गतिविधि देखने के बाद पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं, इन ड्रोन की सूचना पुलिस ने भारतीय फौज को देने के बाद बठिंडा स्थित अधिकारियों की ओर से थर्मल प्लांट का निरीक्षण किया गया

बताया जा रहा है कि तीन से चार थर्मल प्लांट की चारद्वारी नंबर 194 के नजदीक इन ड्रोन को काफी समय थर्मल के ऊपर उड़ते देखा गया इस दौरान यूनिट का सर्वेक्षण करने के बाद गेट नंबर 2 के द्वारा प्लांट से बाहर चले गए

मामले की गंभीरता को देखते प्लांट प्रबंधन के सुरक्षा प्रबंधन की ओर से इस मामले की जानकारी पुलिस चौकी बहनीवाल इंचार्ज को दी गई, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते इसकी जांच शुरू कर दी गई है, उन्होंने बताया कि थर्मल की ओर से रात के समय कुछ ड्रोन उड़ने की सूचना दी गई है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here