Home Latest News जालंधर में ईदगाह पहुंचे सांसद चन्नी:मुस्लिम लुक में नजर आए, नमाज में...

जालंधर में ईदगाह पहुंचे सांसद चन्नी:मुस्लिम लुक में नजर आए, नमाज में हुए शामिल, ईद की दी बधाई, बोले- अल्लाह कांग्रेस की सरकार लाए

20
0
Google search engine

जालंधर में ईद-उल-फितर पर गुलाब देवी रोड की ईदगाह में मुख्य कार्यक्रम हुआ।

इस मौके पर सांसद चरनजीत चन्नी ने भाईचारे के गले लग उनको बधाई दी। चन्नी ने कहा कि आज रमजान महीना खत्म होने पर ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है।
चन्नी ने कहा कि मैं सभी मुस्लिम भाईचारे को मुबारकबाद देने आया हूं। चन्नी ने कहा कि सरकार के 6 से 8 महीने आ गए हैं। अल्ला ताला करे कि अगली सरकार कांग्रेस की आए। कांग्रेस की सरकार आती तो हम मालेरकोटला की तर्ज पर जालंधर की मस्जिदों का निर्माण करवाएंगे। जालंधर के ईदगाहों को भी सुंदर और भव्य बनाया जाएगा।
ईद उल फितर के मौके पर चन्नी ने मुस्लिम भाईचारे के साथ मिलकर नमाज अदा की और मुस्लिम लुक में नजर आए। चन्नी ने कहा कि आज पवित्र त्योहार है। पंजाब हमेशा से अमन पसंद सूबा रहा है और मैं आज अल्ला ताला से दुआ करता हूं कि ये अमन चैन इसी तरह से बरकरार रहे।
भाजपा नेता और पूर्व सांसद रिंकू, कांग्रेस जिला प्रधान राजिंद्र बेरी भी पहुंचे
इस दौरान सासंद चन्नी ने मुस्लिम भाईचारे से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, जिला प्रधान राजिंदर बेरी और हलका इंचार्ज इकबाल सिंह ढींढसा भी मुस्लिम भाईचारे से मिलने पहुंचे और ईद की बधाई दी। सांसद चन्नी ने कहा कि यह दिन पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने की याद में मनाया जाता है, जो अल्लाह के प्रति उनकी अटूट भक्ति को दर्शाता है। चन्नी बोले-मैं उर्दू और अरबी भी सीख रहा हूं सांसद चन्नी ने कहा कि सभी भाषाएं बेहतरीन हैं, हमें हर भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे मां बोली पंजाब के साथ उर्दू और अरबी भाषा भी सीख रहे हैं। वहीं मुस्लिम भाईचारे ने बताया कि ईद के मौके पर सांसद चन्नी हर बार मुस्लिम समुदाय के साथ खुशियां मनाने पहुंचते हैं।
सासंद चन्नी ने कहा कि आज से ईद-उल-फितर की शुरुआत हुई है। इस दौरान उन्होंने अपील की है कि अगली सरकार में वह वापसी करें। वहीं प्रशासन द्वारा कहा गया कि आज के दिन सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ताकि कोई दिक्कत न हो और लोग आराम से नमाज अदा कर सकें।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here