Home Latest News 5 कराेड़ दाे या हमारे मंदिर में आकर मांगे माफी…Salman Khan को...

5 कराेड़ दाे या हमारे मंदिर में आकर मांगे माफी…Salman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी

89
0
Google search engine

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक और धमकी मिली है तथा धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपए की मांग की है।

 बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक और धमकी मिली है तथा धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपए की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि धमकी वाला यह संदेश मुंबई पुलिस की हेल्पलाइन पर आया है और एक अधिकारी को आधी रात के समय यह संदेश दिखा।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमकी देने वाले ने व्यक्ति ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। संदेश में कहा गया, हैं, कि ‘‘सलमान खान को अगर जिंदा रहना है तो उसे हमारे (बिश्नोई समाज) मंदिर में आकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपए देने चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम उसे मार देंगे, हमारा गैंग अब भी सक्रिय है।’’
सूत्रों ने कहा कि पुलिस धमकी देने वाले का पता लगा रही है और उसने सलमान खान के लिए सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत कर दिया है। लॉरेंस बिश्नोई हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत विभिन्न आरोपों में जेल में बंद है।
सलमान खान को पहले भी मिल चुकी हैं जान से मारने की धमकियां
सलमान खान को पिछले महीने भी जान से मारने की धमकी मिली थी और साथ ही 2 करोड़ की मांग की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने 30 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा के आजम मोहम्मद मुस्तफा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को 29 अक्टूबर को एक गुमनाम संदेश मिला, जिसमें उसने सलमान खान काे जान से मारने की धमकी दी थी और 2 कराेड़ की मांग की थी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here