Home Latest News Punjab में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS रवजोत ग्रेवाल और 2 PPS अधिकारियों...

Punjab में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS रवजोत ग्रेवाल और 2 PPS अधिकारियों का हुआ तबादला

16
0
Google search engine

पंजाब सरकार ने तीन अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं।

 पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पंजाब सरकार ने तीन अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और ये तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस अधिकारी Ravjot Grewal को ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन) के पद पर कार्य जारी रखने के साथ-साथ ज्वाइंट डायरेक्टर, आईवीसी एंड एसयू का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं, पीपीएस अधिकारी Jagat Preet Singh को ज्वाइंट डायरेक्टर आईवीसी एंड एसयू के पद से स्थानांतरित कर विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज में सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, पीपीएस अधिकारी Manjit Singh को विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज से स्थानांतरित कर अमृतसर रेंज में सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) के पद पर तैनात किया गया है। यह आदेश विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के चीफ डायरेक्टर Praveen Kumar Sinha द्वारा जारी किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नए पदों का कार्यभार तुरंत संभालें।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here