Home Latest News Weather Update: बारिश बढ़ाएगी ठंड… इन 8 राज्यों में भारी बारिश का...

Weather Update: बारिश बढ़ाएगी ठंड… इन 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

37
0
Google search engine

अक्टूबर का मध्य आते-आते देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

अक्टूबर का मध्य आते-आते देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिण भारत में झमाझम बारिश जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। विभाग के अनुसार, 18 अक्टूबर तक इन इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
दक्षिणी राज्यों में तेज हवाओं के साथ वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल और दक्षिण ओडिशा में भी आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं मराठवाड़ा और गोवा में गरज के साथ तूफ़ान और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह गतिविधि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हो रही है, जो अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा।
उत्तर भारत में गिरा तापमान, बढ़ी ठंड
दूसरी ओर, उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। जबकि जम्मू और हिमाचल ने ठंड ने दस्तक दे दी है। कई जगहों पर लोगों ने कूलर और एसी का इस्तेमाल बंद कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता में गिरावट जारी है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। हालांकि हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। आनंद विहार में AQI 345, वजीरपुर में 325, द्वारका सेक्टर-8 में 314 और डीयू नार्थ कैंपस व सीआरआरआई मथुरा रोड पर 307 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में हवा की गति कम होने से प्रदूषण और बढ़ सकता है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here