Home Latest News Weather Update: पंजाब में मौसम ने बदला रुख… थमी बारिश, घटा बाढ़...

Weather Update: पंजाब में मौसम ने बदला रुख… थमी बारिश, घटा बाढ़ प्रभावित इलाकों का जलस्तर

104
0
Google search engine

पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है।

पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। बता दें कि शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भरा था, वहां अब जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है। राज्य में मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, जिससे लोगों को राहत की उम्मीद है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी है ताकि आने वाले दिनों में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बाढ़ से राहत की ओर पंजाब
पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण पंजाब में बाढ़ की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में जहां नुकसान हुआ है, वहां का आकलन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में नदियों का जलस्तर कम हुआ है, जिससे जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। खेतों में जमा हुए पानी का स्तर भी लगातार घट रहा है, हालांकि कई जगहों पर 3 से 4 फीट तक रेत जमा हो गई है, जिससे किसानों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिमाचल और जम्मू में बारिश का अलर्ट
हालांकि, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना जताई है। अगर इन क्षेत्रों में भारी बारिश होती है तो पंजाब की टीमें अलर्ट पर रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
तापमान में गिरावट दर्ज
पंजाब में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को राज्य का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पटियाला में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट
अमृतसर – अमृतसर में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। वहीं, अमृतसर में अब तक 651.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
जालंधर – जालंधर में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जिले में अब तक 902.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
लुधियाना – लुधियाना में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, लुधियाना में अब तक 798.2 मिमी बारिश हो चुकी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here