Home Latest News केंद्र सरकार अब 32 लाख लोगों का राशन बंद करने की तैयारी...

केंद्र सरकार अब 32 लाख लोगों का राशन बंद करने की तैयारी में : स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh

49
0
Google search engine

देश का अन्न भंडार भरने वाले पंजाब के लोग इस समय बाढ़ की भीषण त्रसदी से जूझ रहे हैं।

देश का अन्न भंडार भरने वाले पंजाब के लोग इस समय बाढ़ की भीषण त्रसदी से जूझ रहे हैं। खेत खिलहान पानी में डूबे हैं, गांव उजड़े पड़े हैं और लाखों परिवार रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में जब हर तरफ से मदद की उम्मीद की जाती है, तब केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के 32 लाख लोगों का राशन बंद करने की योजना सामने आई है। इस पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे गरीब विरोधी और अमानवीय करार दिया।
फाजिल्का में आयोजित प्रैस कांफ्रैंस में डा. बलबीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जुलाई में ही 23 लाख लोगों के नाम राशन सूची से हटा दिए थे और अब सितंबर में 32 लाख और गरीब परिवारों का चूल्हा बुझाने की तैयारी है। यह वही राशन कार्ड हैं, जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों के समय बने थे, तब किसी को आपत्ति नहीं हुई। आज जब आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में है, तब गरीबों का राशन काटकर केवल राजनीतिक बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।’ स्वास्थ्य मंत्नी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार पंजाब और पंजाबियों के साथ भेदभाव कर रही है। इस अवसर पर फाजिल्का के विधायक नरेन्द्र पाल सिंह सवाना, ज़िला प्रधान उपकार सिंह जाखड़ और मार्कीट कमेटी फाजिल्का के चेयरमैन परमजीत सिंह नूरशाह भी स्वास्थ्य मंत्नी के साथ मौजूद रहे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here