Home Latest News Gurdaspur में कांस्टेबल और उसकी बहन पर जानलेवा हमला, नशा तस्करों की...

Gurdaspur में कांस्टेबल और उसकी बहन पर जानलेवा हमला, नशा तस्करों की सूचना देना पड़ा भारी!

1
0
Google search engine

गुरदासपुर में पुलिस कांस्टेबल करनप्रीत सिंह और उनकी बहन पर जानलेवा हमला हुआ.

 पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस के एक कांस्टेबल और उसकी बहन पर कुछ अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना गांव बब्बेहाली अड्डे की है. हमले में कांस्टेबल करनप्रीत सिंह और उसकी बहन बलजिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि गांव में नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस को देने के कारण उस पर रंजिशन हमला किया गया.
कांस्टेबल करनप्रीत सिंह के मुताबिक, वह अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल से बब्बेहाली अड्डे से गुजर रहा था. इसी दौरान तीन-चार युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और दोनों पर हमला कर दिया. हमलावरों ने कथित तौर पर कांस्टेबल और उसकी बहन के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों को कई चोटें आईं.

रंजिश के चलते किया गया हमला

करनप्रीत का आरोप है कि उसने गांव में नशा बेचने वाले कुछ तस्करों की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी थी. इसके बाद से ही कुछ लोग उससे नाराज थे. कांस्टेबल का कहना है कि इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है. उसने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी उस पर हमला हो चुका है, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई.
कांस्टेबल ने बताया कि घटना के दौरान उसकी बहन भी उसके साथ थी और हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा. हमले में वह भी घायल हुई है. घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं जांच अधिकारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि कांस्टेबल करनप्रीत सिंह अपनी बहन बलजिंदर कौर के साथ बब्बेहाली अड्डे से गुजर रहा था. इसी दौरान तीन-चार युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर हमला कर दिया. दोनों को चोटें आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कांस्टेबल और उसकी बहन को बनाया निशाना

पुलिस के मुताबिक, करनप्रीत सिंह बब्बेहाली छिंझ में ड्यूटी पर तैनात था. इसी दौरान पुलिस को बब्बेहाली अड्डे पर झगड़े की सूचना मिली. पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि कांस्टेबल और उसकी बहन पर हमला हो चुका है और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है. पुलिस अब हमले में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है. घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना के बाद इलाके में नशा तस्करी और पुलिस को सूचना देने वालों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले की असली वजह तथा आरोपियों की पहचान सामने आने का इंतजार है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here