Home Latest News CPL: 6 छक्के और सिर्फ 1 चौका… सुनील नरेन का विस्फोटक अर्धशतक,...

CPL: 6 छक्के और सिर्फ 1 चौका… सुनील नरेन का विस्फोटक अर्धशतक, गेंदबाजी में भी चमके

6
0
Google search engine

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में एक बार फिर स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन का जादू देखने को मिला.

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 7 विकेट से रौंद दिया. पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले गए इस मैच में टीकेआर की जीत के सबसे बड़े हीरो स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन रहे, जिन्होंने पहले अपनी काफी किफायती गेंदबाजी से विरोधी टीम की कमर तोड़ी और फिर बल्ले से सिर्फ 33 गेंदों पर 55 रनों की विस्फोटक पारी खेल डाली.

पहले गेंदबाजी में बरपाया कहर

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 20 ओवर में सिर्फ 127 रनों पर रोक दिया. इस दौरान सुनील नरेन ने पावरप्ले और बीच के ओवरों में बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया. उन्होंने अपने शुरुआती 2 ओवरों में सिर्फ 1 रन ही खर्च किया.नरेन ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 14 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए. दूसरी ओर, बारबाडोस के लिए जैकरी कार्टर ने 28 रन और कप्तान क्रिस ग्रीन ने 27 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके.

बल्ले से मचाया गदर, जड़े 6 छक्के

128 रनों के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को सुनील नरेन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. नरेन ने मैदान के चारों ओर चौकों से ज्यादा छक्कों की बौछार की. उन्होंने अपनी 55 रनों की पारी में 6 छक्के और सिर्फ 1 चौका लगाया. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और कुल 33 गेंदें खेलकर 55 रन बनाए. वहीं, कॉलिन मुनरो ने भी 37 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिसके दम पर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सिर्फ 3 विकेट खोकर टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया.
इस सीजन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ये 5 मैचों में सिर्फ दूसरी जीत है. खास बात ये है कि इन दोनों ही जीत के हीरो सुनील नरेन रहे हैं. वो दोनों बार प्लेयर ऑफ का मैच चुने गए हैं. उन्होंने इन 5 मैचों में 168.57 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए हैं, साथ ही 6 विकेट भी चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 4.80 की रही है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here