Home Latest News Entertainment News: Parineeti Chopra ने कहा- जल्द ही करेंगी बड़ा खुलासा!

Entertainment News: Parineeti Chopra ने कहा- जल्द ही करेंगी बड़ा खुलासा!

118
0
Google search engine

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सेट पर पहुंचे

 बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सेट पर पहुंचे, जहां दोनों ने कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ जमकर मस्ती की। बता दें कि शादी के बाद पहली बार इस पॉपुलर कॉमेडी शो में नजर आई यह जोड़ी हर पल को एंजॉय करती दिखी। जहां कपिल के मजाकिया सवालों और चुटीली बातों पर स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठा, वहीं राघव चड्ढा की एक टिप्पणी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

राघव चड्ढा ने दी ‘गुड न्यूज’ की झलक

बता दें कि शो के दौरान कपिल शर्मा राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा से उनकी फैमिली प्लानिंग को लेकर भी सवाल करते हैं। वह पूछते हैं- क्या आप पर भी ऐसा प्रेशर होता है? जवाब में राघव चड्ढा कहते हैं- ‘हम देंगे… हम देंगे… हम आपको जल्द ही खुशखबरी देंगे।’ पति की यह बात सुनकर परिणीति चौंक जाती हैं और उन्हें हैरानी भरी निगाहों से देखने लगती हैं।

तस्वीरों में नजर आई कपल की कैमिस्ट्री

इस एपिसोड की अनसीन तस्वीरें खुद परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिनमें कपल की जबरदस्त कैमिस्ट्री और मस्ती साफ झलक रही है। तस्वीरों में कहीं दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए दिखे, तो कहीं खुलकर हंसते नजर आए। कैप्शन में परिणीति ने लिखा, “इस एपिसोड में हमने हमारी सारी पागलपंती बाहर निकाल दी। आखिरी वाली आपकी फेवरेट है क्या?” फैंस इन फोटोज पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

फैंस को लगी ‘गुड न्यूज’ की उम्मीद

बता दें कि 2023 में शादी के बंधन में बंधने वाले इस पॉवर कपल को लेकर फैंस लंबे समय से उनकी निजी ज़िंदगी के अगले पड़ाव का इंतजार कर रहे हैं। राघव की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि शायद जल्द ही ये कपल कोई बड़ी खुशखबरी साझा कर सकता है।

वर्क फ्रंट की बात

परिणीति चोपड़ा हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर की। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। वहीं राघव चड्ढा इन दिनों राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here