Home Latest News Jalandhar में बड़ा सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और क्रेटा कार के बीच हुई...

Jalandhar में बड़ा सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और क्रेटा कार के बीच हुई जोरदार टक्कर

69
0
Google search engine

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ।

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क पर तीन बार पलटी खाकर किनारे जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में गाड़ियों को गंभीर नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी की जान नहीं गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब साढ़े 11 बजे हुई जब स्कॉर्पियो में सवार 3 से 4 युवक एक तेज रफ्तार में क्रेटा को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान नियंत्रण बिगड़ने के कारण स्कॉर्पियो सीधे क्रेटा से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पलटते हुए दूर जाकर उलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद सभी सवारों को मामूली चोटें आईं।
दूसरी ओर, क्रेटा कार चालक भी इस टक्कर से बाल-बाल बच गया, हालांकि उसकी गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
-सड़क पर पड़ी रहीं गाड़ियां
दुर्घटना के लगभग 10 घंटे बाद तक यानी सुबह 10 बजे तक दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियां वहीं सड़क पर पड़ी रहीं। ट्रैफिक बाधित होता रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस चालान काटने में व्यस्त नजर आई। न तो घटनास्थल पर कोई अधिकारी पहुंचा और न ही गाड़ियों को हटवाने की कोई पहल की गई।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here