Home Latest News By-Elections Results 2025: 2027 में आएगा असली तूफान… 2 राज्यों में मिली...

By-Elections Results 2025: 2027 में आएगा असली तूफान… 2 राज्यों में मिली जीत के बाद Press Conference में बोले केजरीवाल

94
0
Google search engine

19 जून को 4 राज्यों की पाँच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जिनमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।

 19 जून को 4 राज्यों की पाँच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जिनमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। ये सीटें हैं – गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम। इस सफलता के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
जनता ने हमें फिर से सर आंखों पर बिठाया
आपको बता दें कि केजरीवाल ने कहा कि पांच सीटों के उपचुनाव नतीजों में, आम आदमी पार्टी ने दो पर जीत हासिल की है। बाकी तीन में से एक पर बीजेपी, एक पर कांग्रेस, और एक पर तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी ने जिन दो सीटों पर जीत हासिल की है, वहाँ हमारा जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और जनता ने हम पर दोबारा भरोसा जताया है।”
पिछली बार से दोगुना मार्जिन, जनता हमारे काम से खुश
केजरीवाल ने आंकड़ों के हवाले से बताया कि आम आदमी पार्टी ने 2022 में इन दोनों सीटों पर जो जीत दर्ज की थी, इस बार का जीत का अंतर उससे भी दोगुना रहा। उन्होंने कहा कि यह साफ संकेत है कि पंजाब में हमारी सरकार के काम से जनता खुश है और गुजरात में भी हमारा प्रभाव बढ़ रहा है। पंजाब में जब 2022 में 117 में से 92 सीटें AAP को मिली थीं, तो कहा गया था कि राज्य में AAP की आंधी चली थी। लेकिन अब जो मार्जिन दोगुना हो गया है, तो ये आने वाले 2027 के तूफान का संकेत है।
गुजरात में जीत का बड़ा संदेश
गुजरात की राजनीति पर बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वहाँ आम आदमी पार्टी को डबल मार्जिन से जीत दिलाना जनता का बड़ा फैसला है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर बाइपोल चुनाव में रूलिंग पार्टी को फायदा मिलता है, लेकिन गुजरात में बीजेपी की तमाम ताकतों और संसाधनों के बावजूद जनता ने AAP को जिताया, जिससे साफ है कि गुजरात की जनता बीजेपी के 30 साल के शासन से नाराज़ है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाने की वजह से गुजरात के लोग अब आप पर भरोसा करने लगे हैं।

लुधियाना की जीत,  सरकार की नीतियों पर मुहर

लुधियाना पश्चिम सीट की जीत को लेकर केजरीवाल ने कहा कि यह सिर्फ एक उपचुनाव नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों का मूड बताने वाला फैसला है। इस चुनाव ने यह साफ कर दिया है कि पंजाब के लोग सरकार के काम से खुश हैं और उन्होंने आम आदमी पार्टी की नीतियों और योजनाओं पर मोहर लगाई है।
2027 को बताया “तूफान का साल”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में केजरीवाल ने कहा कि “आज के नतीजों को कई लोग 2027 के सेमीफाइनल की तरह देख रहे हैं, लेकिन 2027 में तो असली तूफान आने वाला है।” उन्होंने कहा कि AAP लगातार काम पर फोकस कर रही है और आने वाले वक्त में पूरे देश में उसकी पहचान मजबूत होती जाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here