Home delhi Ahmedabad विमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

Ahmedabad विमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

132
0
Google search engine

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एक बड़ा विमान हादसा हुआ।

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 242 लोग सवार थे। विमान हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। अहमदाबाद विमान हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है।
यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,  ”अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।”
हादसे से मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है। स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री श्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की।”
पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद की जाए: जेपी नड्डा 
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा,  ”गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसे में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत ही दु:खद है। इस दु:खद घटना को लेकर गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्री सीआर पाटिल जी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री @irushikeshpatel से बात की और स्वास्थ्य सुविधाओं एवं राहत कार्य की जानकारी ली । मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि सभी राहत व बचाव में जुटे और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद की जाए। मैं ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य़ लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।”
दुखद खबर सुनकर बहुत दुःख हुआ: राजनाथ सिंह
इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया है. उन्होंने , ”अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं यात्रियों और चालक दल के परिवारों के साथ हैं।”
मेरी प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों के साथ: राम मोहन नायडू
नागरिक उड्डयन एवं विमान मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि ”अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की खबर से बहुत दुखी और परेशान हूं। हम पूरी गंभीरता से हालात से निपट रहे हैं। मैं खुद स्थिति पर नज़र रख रहा हूं और सभी उड़ान और राहत से जुड़ी एजेंसियों को तुरंत एकजुट हो कर काम करने के निर्देश दिए हैं। राहत टीमें मौके पर भेजी जा चुकी हैं और जरूरी मदद जल्दी से पहुंचाई जा रही है। मेरी प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।”
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here