Home Latest News Ambala-Chandigarh फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने से...

Ambala-Chandigarh फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने से हुई टक्कर

60
0
Google search engine

पंजाब के जीरकपुर बस स्टैंड से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

पंजाब के जीरकपुर बस स्टैंड से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां बस स्टैंडके ऊपर स्थित अंबाला-चंडीगढ़ फ्लाईओवर पर शाम करीब 8 बजे एक सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पिकअप 407 ट्रक और किआ कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
डिवाइडर पार कर टकराया पिकअप ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए डिवाइडर को पार किया और सामने से आ रही किआ कार को जोरदार टक्कर मार दी। बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किआ कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई है।
फ्लाईओवर पर लंबा जाम, यातायात व्यवस्था प्रभावित
हादसे के बाद अंबाला-चंडीगढ़ फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारू किया। घटना के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस कर रही है जांच, नशे की आशंका की जांच भी जारी
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पिकअप चालक की गलती से हादसा हुआ। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं चालक नशे में तो नहीं था। इस संबंध में मेडिकल जांच कराई जा रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here