Home Latest News Jalandhar में ‘आप’ को मिली बड़ी मजबूती; उद्योगपति नितिन कोहली पार्टी में...

Jalandhar में ‘आप’ को मिली बड़ी मजबूती; उद्योगपति नितिन कोहली पार्टी में शामिल, जालंधर सैंट्रल के इंचार्ज नियुक्त

64
0
Google search engine

आम आदमी पार्टी (आप) को जालंधर में एक बड़ी मजबूती मिली है।

 आम आदमी पार्टी (आप) को जालंधर में एक बड़ी मजबूती मिली है। शहर के एक प्रमुख स्पोर्ट्स कारोबारी और हॉकी इंडिया के वाइस प्रैजीडैंट नितिन कोहली वीरवार को आप में शामिल हो गए। वीरवार को एक प्रैस कांफ्रैंस में पंजाब के पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया और अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने नितिन कोहली को पार्टी में शामिल कराया और आप परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर आप पंजाब के कार्यकारी प्रधान अमनशेर सिंह शैरी कलसी और अन्य पार्टी नेता भी उपस्थित रहें। पार्टी में शामिल होने के बाद कोहली ने कहा, मैं आप सरकार द्वारा उद्योगों पर ध्यान केंद्रित करने और पंजाब के विकास के प्रति प्रतिबद्धता से बेहद प्रभावित हूं। यह वह पार्टी है जो वास्तव में नागरिकों के कल्याण को प्राथमिकता देती है। मैं अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य के उद्योगों के विकास और जालंधर के कल्याण में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।
पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद मनीष सिसोदिया ने नितिन कोहली को जालंधर सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र का हलका इंचार्ज बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोहली स्थानीय जनता की शिकायतों को दूर करने और हर समुदाय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यहां एक कार्यालय भी बनाएंगे। उद्योगपति नितिन कोहली को व्यापार, खेल, शिक्षा और स्थानीय शासन में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वह हाइक शू प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और स्पोर्ट्स शू ब्रांड ‘ट्रेसर’ के संस्थापक हैं। उन्होंने किफायती और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने की हमेशा कोशिश की है। कोहली पंजाब लैदर फैडरेशन और स्पोर्ट्स एंड टॉयज एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन एवं ‘स्पोर्ट्स टीएक्स’ के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया हैं, जो इन उद्योगों में हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने नितिन कोहली के शामिल होने को आप पंजाब के लिए गौरव का क्षण बताया।
सिसोदिया ने कहा, नितिन कोहली जालंधर या आप के लिए नए नहीं हैं। वे पार्टी की स्थापना के समय से ही पंजाब के लिए हमारे विजन का समर्थन करते रहे हैं। आज उनका औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होना जालंधर में पार्टी के लिए एक नया अध्याय है। सिसोदिया ने कहा कि नितिन कोहली का आप में शामिल होना पंजाब के औद्योगिक समुदाय का आप सरकार की नीतियों में विश्वास को दर्शाता है। नितिन कोहली का स्वागत करते हुए आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जालंधर और पंजाब में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने की उनकी क्षमता को सराहा। उन्होंने कहा कि ‘आप’ वंशवाद में विश्वास नहीं करती, हम लोगों की सेवा करने में सक्षम लोगों मौका देते हैं। उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पार्टी द्वारा स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा देने का जिक्र किया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here