Home haryana आप सांसद Raghav Chadha ने अमरीकी टैरिफ और स्टारलिंक की एंट्री पर...

आप सांसद Raghav Chadha ने अमरीकी टैरिफ और स्टारलिंक की एंट्री पर उठाए सवाल

72
0
Google search engine

टैरिफ को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए।

राज्यसभा में एक महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने भारत में अमरीकी कंपनी स्टारलिंक की एंट्री और अमरीका की तरफ से भारतीय सामान पर लगाए गए टैरिफ को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए।
चड्ढा ने स्टारलिंक को मंजूरी देने से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा, डाटा गोपनीयता और इसके संभावित दुरुपयोग जैसे मुद्दों पर सरकार का रुख स्पष्ट करने की मांग की। यह चर्चा उस समय हुई जब भारत सरकार स्टारलिंक को देश में ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए लाइसैंस देने की तैयारी कर रही है। राघव चड्ढा ने कहा कि भारत ने हमेशा अमरीका के प्रति अपनी दोस्ती और वफादारी दिखाई है।
हाल ही में वित्त मंत्री द्वारा फाइनांस एक्ट में संशोधन कर गूगल टैक्स यानी और इक्विलाइजेशन लेवी को हटाने का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि इससे अमरीकी कंपनियों जैसे मेटा, अमेजन और गूगल को फायदा मिला, लेकिन भारत को लगभग 3000 करोड़ रुपए के राजस्व का घाटा हुआ। लेकिन इसके बावजूद, ट्रंप प्रशासन ने भारतीय सामानों पर 26 फीसदी का टैरिफ लगा दिया, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। राघव चड्ढा ने सुझाव दिया कि भारत सरकार को एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को दी जाने वाली मंजूरी रोकनी चाहिए और उसका इस्तेमाल अमरीका से फिर से टैरिफ को लेकर बातचीत में बर्गेनिंग चिप के तौर पर करना चाहिए। चड्ढा ने स्टारलिंक को लेकर कुछ चिंताजनक घटनाओं का भी हवाला दिया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here