Home Latest News India ने New Zealand को 44 रनों से दी मात, वरुण ने...

India ने New Zealand को 44 रनों से दी मात, वरुण ने झटके 5 विकेट; अब Australia से होगा अगला सामना

76
0
Google search engine

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का 12वां मुक़ाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का 12वां मुक़ाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में
खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उन्होंने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है।
डेवोन कॉनवे की जगह डेरिल मिचेल को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में भी एक बदलाव किया है उन्होंने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को आराम दिया गया है और उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है।
भारत चार स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है, जबकि सिर्फ एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज है। हार्दिक दूसरे पेसर की भूमिका निभाएंगे। दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय चल रही हैं। भारत की नजरें सेमीफाइनल से पहले अपना विजयी अभियान जारी रखने पर होंगी।
भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के दमदार प्रदर्शन से भारत ने ग्रुप ए के अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया। भारत का ग्रुप चरण में अजेय अभियान जारी रहा और टीम ने तीनों मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए इस चरण का अंत किया। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से चार मार्च को दुबई में होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं, एक अन्य सेमीफाइनल में पांच मार्च को न्यूजीलैंड की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से लाहौर में होगी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 249 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए केन विलियमसन ने 81 रन बनाए, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वरुण ने शानदार प्रदर्शन किया और 10 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट झटके। वरुण का चैंपियंस ट्रॉफी में यह पहला ही मैच था और वह चमक बिखेरने में सफल रहे।
न्यूजीलैंड एक समय अच्छी स्थिति में था, लेकिन वरुण ने दमदार प्रदर्शन कर भारत के पक्ष में रुख पलट दिया। भारत की ओर से वरुण के अलावा कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
दिलचस्प बात यह है कि भारत इस मुकाबले में चार स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था। भारतीय टीम को चार स्पिनर उतारने का फायदा मिला क्योंकि न्यूजीलैंड के नौ विकेट स्पिनरों ने ही झटके। भारत की ओर से मोहम्मद शमी एकमात्र गेंदबाज रहे जो खाली हाथ रहे। उन्होंने हालांकि, इस मैच में सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी की। न्यूजीलैंड की ओर से विलियमसन के अलावा कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। कीवी टीम के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने 28 रन, टॉम लाथम ने 14, डेरिल मिचेल ने 17, विल यंग ने 22, रचिन रवींद्र ने 6, ग्लेन फिलिप्स ने 12 और मैट हेनरी ने दो रन बनाए। काइल जैमिसन नौ रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत की पारी = 249/09

श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी से भारत न्यूजीलैंड के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखने में सफल रहा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था, लेकिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जल्द ही तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद श्रेयस और अक्षर पटेल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। अक्षर और श्रेयस के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 249 रन बनाए।
भारत के लिए श्रेयस ने 98 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 45 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 45 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 61 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 42 रन, केएल राहुल ने 23 रन, रवींद्र जडेजा ने 16, कप्तान रोहित शर्मा ने 15, अपना 300वां वनडे मैच खेल रहे विराट कोहली ने 11, मोहम्मद शमी ने 5 और शुभमन गिल ने दो रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्गोंने आठ ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं, काइल जैमिसन, विलियम ओ रुर्के, मिचेल सैंटनर और रचिन रवींद्र को एक-एक विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, मैट हेनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, विल यंग, काइल जेमीसन।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here