Home Latest News Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, झमाझम बारिश, जानें अपने शहर का...

Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, झमाझम बारिश, जानें अपने शहर का हाल

78
0
Google search engine

पंजाब में देर रात से हो रही बारिश से  मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि रात से कई जिलों में बारिश हो रही है, जिससे ठंड फिर बढ़ गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में औसत तापमान 1.1 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
Chandigarh में मौसम ने तोड़े सारे Record, जानें कैसा रहेगा आगे का हाल... - chandigarh weather-mobile
विभाग के अनुसार आज राज्य के जिला पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एस.ए.एस. नगर, संगरूर, पटियाला, मानसा और बठिंडा में बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, चंडीगढ़ में भी काफी दिनों से बारिश  ना होने के बाद 19 और 20 को  बारिश के  आसार  बन  रहे थे।
19 तारीख से मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, अभी-अभी आई बड़ी खबर - weather chandigarh-mobile
इस बार बेहद कमजोर रहे पश्चिमी  विक्षोभ  की  वजह से पहाड़ों में बर्फ और  मैदानों  में  बारिश के बराबर  हुई है। अब  मौसम विभाग 19  से 23 तक लगातार  2  पश्चिमी विक्षोभ आने के  आसार बता रहा  है। ये 2 सिस्टम बनाने की वजह से 19 और 20 को बारिश  की बौछारें पड़ सकती है।  2 दिन बादल छाए  रहने और तेज हवाओं  के बीच  बारिश हो  सकती है। इसके बाद 21  से 23  फरवरी  तक  शहर में हल्के बादल छाए रहने की  संभावना है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here