Home delhi Congress विधायक के भांजे का सरेआम कत्ल, Punjab के Adampur में हुई...

Congress विधायक के भांजे का सरेआम कत्ल, Punjab के Adampur में हुई वारदात पर भड़के लोग

89
0
Google search engine

मामूली विवाद में Congress MLA के भांजे को मौत के घाट उतार दिया गया।

 पंजाब के जालंधर शहर में आदमपुर हलके से कांग्रेसी विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे का कत्ल हो गया है। कोटली ने एक ऑडियो जारी करके बताया कि पिछली रात व्यास गांव के रहने वाले उनके भांजे सनी का एक मामूली विवाद के बाद कत्ल कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि यह कत्ल 7-8 लोगों द्वारा सरेआम किया गया। सनी का छोटा-सा विवाद हुआ था, जिसके बाद हमलावरों ने उसका कत्ल कर दिया।
भांजे सनी के साथ जा रहे उसके दो साथियों को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों घायल लोगों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को पकड़कर सजा देने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। हत्या का केस दर्ज करके जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, विधायक का भांजा होने से केस हाई प्रोफाइल हो गया है।

मामूली बात पर विवाद में वारदात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने आज सुबह एक ऑडियो जारी किया। उन्होंने इसे अपने सभी व्हाट्सऐप ग्रुपों में वायरल किया और पुलिस तक पहुंचाया। ऑडियो में विधायक ने बताया कि उनका भांजा सनी गांव व्यास परिवार के साथ रहता है।
उसकी गांव के कुछ लड़कों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। बीती शाम जब सनी अपने 2 दोस्तों के साथ कहीं जा रहा था कि उक्त युवकों ने उन्हें घेर लिया।
वे उनके साथ गाली गालौज करने लगे। बीच बचाव की कोशिश में मारपीट शुरू हो गई। उन लड़कों ने सनी और उसके दोस्तों को बुरी तरह पीटा। चोटों के कारण सनी की मौत हो गई। वहीं उसके साथियों को घायल अवस्था में लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस को भी फोन करके बुलाया। वारदात अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस से अपील है कि वह आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़े। घायल युवकों ने उनकी शिनाख्त की है। उम्मीद है पंजाब पुलिस पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here