Home haryana South Africa ने Pakistan को सात विकेट हराया, सीरीज में बनाई अजेय...

South Africa ने Pakistan को सात विकेट हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

91
0
Google search engine

South Africa ने Pakistan को तीन गेंद बाकी रहते सात विकेट से हराकर दो साल से अधिक समय में पहली बार T20 श्रृंखला जीत ली।

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को तीन गेंद बाकी रहते सात विकेट से हराकर दो साल से अधिक समय में पहली बार T20 श्रृंखला जीत ली। सलामी बल्लेबाज रीजा हेंडरिक्स ने 63 गेंद में 117 रन बनाये जिससे मेजबान टीम ने 206 रन के लक्षय़ के जवाब में तीन विकेट पर 210 रन बना लिये ।
इससे पहले पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज सईम अयूब के 57 गेंद पर नाबाद 98 रन की मदद से पांच विकेट पर 206 रन बनाये थे। अयूब बदकिस्मत रहे कि अपना शतक पूरा नहीं कर सके चूंकि पारी की आखिरी नौ गेंद उन्हें खेलने का मौका ही नहीं मिला ।
दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की श्रृंखला एक मैच बाकी रहते 2-0 से अपने नाम कर ली। यह अगस्त 2022 के बाद T20 श्रृंखला में उसकी पहली जीत है । दोनों टीमों ने मिलकर 416 रन बनाये जो उनके आपसी T20 इतिहास में 17 साल में पहली बार हुआ है ।
हेंडरिक्स उस समय क्रीज पर आये जब दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट 28 रन पर गंवा दिये थे । उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और सात चौके जड़े । उन्होंने रासी वान डेर डुसेन के साथ तीसरे विकेट के लिये 157 रन की साझेदारी की । वान डेर डुसेन 38 गेंद में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी टी20 मैच शनिवार को जोहानिसबर्ग में खेला जायेगा ।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here