Home delhi Priyanka Gandhi Nomination: वायनाड में आज Priyanka-Priyanka…रोड शो के बाद करेंगी नामांकन

Priyanka Gandhi Nomination: वायनाड में आज Priyanka-Priyanka…रोड शो के बाद करेंगी नामांकन

110
0
Google search engine

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वायनाड से नामांकन दाखिल करेंगी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आज (बुधवार) वायनाड के दौरे पर हैं. प्रियंका के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी हैं. प्रियंका गांधी ने स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र पर साइन कर दिया है. वह कुछ देर में रोडशो शुरू करेंगी.
प्रियंका के नामांकन पत्र दाखिल करने के बहाने कांग्रेस यहां पर अपना दम भी दिखा रही है. कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के वरिष्ठ नेता प्रियंका के प्रति समर्थन दिखाने के लिए वायनडान में मौजूद हैं. प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के अनुसार, रोड शो के बाद वह लोगों को संबोधित करेंगी और उसके बाद वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगी.

Priyanka Gandhiप्रियंका गांधी ने नामांकन पत्र पर किया साइन

उनका मुकाबला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नव्या हरिदास से है. राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी और बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होना है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here