Home Latest News Ludhiana में चोरी का प्रयास करते युवक को रंगेहाथ पकड़ा:जबरन दरवाजा तोड़ने...

Ludhiana में चोरी का प्रयास करते युवक को रंगेहाथ पकड़ा:जबरन दरवाजा तोड़ने की कोशिश, शोर होने पर परिजनों-पड़ोसियों ने घेरा

2
0
Google search engine

मौके पर पहुंची पुलिस, युवक को हिरासत में लिया

लुधियाना के पीएयू थाना इलाके के ऋषि नगर ए ब्लॉक में देर रात एक संदिग्ध युवक ने घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक के घर में घुसने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें वह पीले रंग की टी-शर्ट पहने दिख रहा है।
जानकारी के अनुसार, देर रात संदिग्ध युवक ऋषिनगर में रहने वाली रिधिमा नामक महिला के घर में घुस गया। युवक ने दरवाजे को जबरदस्ती तोड़ने की कोशिश की। घर में मौजूद लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पहुंच गए। परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ लिया।
इसके बाद पीसीआर 112 पर घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। इसमें युवक के घर में दाखिल होने और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते हुए दिख रहा है।
इस मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई दमनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस पकड़े गए युवक की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे एक्शन लिया जाएगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here