Home Latest News पंजाब में बस में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, दो...

पंजाब में बस में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, दो घंटे बंद रहेंगी बसें

99
0
Google search engine

आज पंजाब के सभी बस अड्डों पर पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों की दो घंटे की हड़ताल रहेगी।

आज पंजाब में बसों से सफर करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  दरअसल, पंजाब में आज सभी बस अड्डों पर दो घंटे के लिए पीआरटीसी और पनबस कर्मियों की हड़ताल रहेगी। पंजाब भर के सभी बस अड्डे सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बस स्टैंड बंद रहेंगे और पूरे पंजाब में बसों का चक्का जाम रहेगा।

यह घोषणा पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने की है। उनका कहना है कि लंबे समय से सरकार की ओर से मांगें पूरी नहीं होने पर यूनियन ने यह फैसला लिया है। पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्करज पंजाब की मीटिंग राज्य के टांसपोर्ट मंत्री के साथ थी। मगर किन्हीं कारणों से मंत्री मीटिंग के लिए नहीं पहुंच पाए। मगर जब उक्त अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई तो उक्त मीटिंग में कोई सिट्टा नहीं निकल पाया।

जानें क्या है मांगे 

कच्चे कर्मचारियों की मांगें थी कि ठेकेदारों को हटाया जाए, पक्के मुलाजिमों की तरह वेतन में समानता लाई जाए और मुलाजिमों को पक्का किया जाए। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। जिससे कर्मचारियों उक्त हड़ताल का ऐलान किया। साथ ही कर्मचारियों ने कहा- 29 को राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ एक मीटिंग तय की गई है। अगर मीटिंग में कोई हल नहीं निकलता तो पंजाब सरकार को आने वाले उपचुनाव में विरोध किया जाएगा।

13 को होगी वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

बता दें कि पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव होने है। जिसके लिए भाजपा , कांग्रेस और AAP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है।पंजाब में 4 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। जिसके बाद 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here