Home Latest News Salman की तरह इस Youtuber को 220 बार मिली धमकी

Salman की तरह इस Youtuber को 220 बार मिली धमकी

185
0
Google search engine

 सोशल मीडिया स्टार Karolina Goswami एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।

सोशल मीडिया के कई चेहरे ऐसे हैं, जो अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर पोलिश यूट्यूबर करोलिना गोस्वामी की जमकर चर्चा हो रही है। करोलिना गोस्वामी ‘इंडिया इन डिटेल्स’ नाम का एक एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो इस वक्त सुर्खियों में है।

करोलिना ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, करोलिना गोस्वामी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करोलिना गोस्वामी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि We will continue living in India… वीडियो की अगर बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि करोलिना अपने परिवार के साथ नजर आ रही है, लेकिन वीडियो में उनके साथ दो बॉडीगॉर्ड भी नजर आ रहे हैं।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

करोलिना के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि कौन है जो आपको धमकी दे रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये सिक्योरिटी क्यों है। तीसरे यूजर ने लिखा कि करोलिना हम आपके साथ हैं। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स करोलिना को सपोर्ट कर रहे हैं।

ध्रुव राठी के फॉलोअर्स ने दी धमकी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई में करोलिना गोस्वामी को ध्रुव राठी के फॉलोअर्स से 220 से ज्यादा धमकियां मिलीं। उन्होंने राठी के यूट्यूब वीडियो का विश्लेषण किया, जिसमें उनके ‘भारत विरोधी प्रचार’ की बात कही गई। इसके बाद ही कथित तौर पर सामने आया कि ध्रुव राठी के फैंस ने गोस्वामी और उनके परिवार को उनके वीडियो के कारण धमकी दी है।

भारत सरकार से सुरक्षा की गुहार

बीते साल जर्मनी में गोस्वामी और उनके पति ने कहा था कि राठी के फैंस ने उन पर फिर से हमला किया। 2023 के हमले के दौरान इन फैंस ने उनके गैजेट चुरा लिए और उनके वाहन को भी नुकसान पहुंचाया था। वहीं, अब करोलिना का दो दिन पहले शेयर किया गया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके जरिए उन्होंने कहा है कि हम भारत में रहना जारी रखेंगे। बता दें कि करोलिना को मिल रही धमकियों के चलते गोस्वामी ने मई में भारत सरकार से सुरक्षा देने की गुहार लगाई थी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here