Home haryana Haryana में 15 अक्टूबर को हो सकता है ‘राजतिलक’, Nayab Saini फिर...

Haryana में 15 अक्टूबर को हो सकता है ‘राजतिलक’, Nayab Saini फिर बनेंगे Chief Minister?

137
0
Google search engine

कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दशहरे के बाद 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश दौरे के चलते शपथ ग्रहण समारोह में देरी होगी। मोदी ने नायब सैनी को दो दिन पहले हुई मुलाकात के दौरान शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का भरोसा दिलाया है।

पहले शपथ ग्रहण समारोह 11 या 12 अक्टूबर को होने की संभावना थी। उधर, सैनी पार्टी के शीर्ष नेताओं से दिल्ली में मुलाकात कर शाम को वापस चंडीगढ़ लौट आए। चंडीगढ़ लौटते ही उनसे मुलाकात करने के लिए अधिकारी उनके निवास पर पहुंचने लगे।

नई दिल्ली में नायाब ने की शीर्ष नेताओं से मुलाकात

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने के बाद सैनी ने गुरुवार को पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। सह प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर से भी मिले।

कहा जा रहा है कि सैनी और प्रधान के बीच संभावित मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों को लेकर चर्चा हुई है। इस दौरान नायब कैबिनेट में मंत्री बनने की आस लगाए कई विधायकों ने दिल्ली व चंडीगढ़ में भाजपा तथा आरएसएस नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नायब सिंह सैनी नई दिल्ली में मनोहर लाल का अभिनंदन करते हुए

मनोहर लाल से मिले कई नेता हरियाणा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले।

भिवानी के बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी, बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, भाजपा की राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी, तोशाम से विधायक चुनी गई किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी और दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने मनोहर लाल से मुलाकात की। पंचकूला के पूर्व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने चंडीगढ़ में नायब सैनी से उनके आवास पर मुलाकात की।

हरियाणा में बीजेपी को कितना मिली सीटें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 48 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस को 36 और इनेलो को 2 सीटें मिली हैं। अन्यों को 3 तीन सीटें हासिल हुई हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने बीते गुरुवार बीजेपी को समर्थन दिया जिसके बाद बीजेपी की संख्या बल 52  हो गई है। ऐसे में अब हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।

 

Google search engine