Home Latest News सिंदूर और मंगलसूत्र पहने इस फिल्म के सेट पर नजर आईं Aamrapali...

सिंदूर और मंगलसूत्र पहने इस फिल्म के सेट पर नजर आईं Aamrapali Dubey, बोलीं- अब सिर्फ स्टारडम से नहीं चलेगा काम

233
0
Google search engine

टीवी सीरियल्स के बाद भोजपुरी सुनेमा में अपनी धाक जमाने वालीं आम्रपाली दुबे की फिल्मों को बहुत पसंद किया जाता है। मासूम से चेहरे पर चुलबुली अदाएं लिए आम्रपाली अपनी अदाकारी के जरिये लोगों का हर बार दिल जीतती हैं। कई हिट फिल्में देने वालीं आम्रपाली की हाल ही में मंगलसूत्र पहने फोटो वायरल हुई है। इसके पीछे का कारण क्या है, आइये जानते हैं।

आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी कई अभिनेताओं संग पसंद की जाती है, लेकिन सबसे ज्यादा उनकी केमेस्ट्री को निरहुआ के साथ पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस की झोली में ‘मातृ देवो भव:’ फिल्म है, जिसकी उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर में हो रही है।

यह होगी फिल्म की स्टार कास्ट

‘मातृ देवो भव:’ में आम्रपाली दुबे के अलावा महेश कुमार, अनूप अरोरा मनोज टाइगर, देव सिंह, बबलू खान, संजय पांडे, हीरा यादव, रंभा साहनी, स्वीटी सिंह राजपूत जैसे कलाकार नजर आएंगे। इनके अलावा बाल कलाकार के रूप में आरव वर्मा, सायेशा नाटेकर और अगस्त्य के भी विशेष भूमिकाओं में होंगे।

देवयानी मूवीज के बैनर तले बन रही फिल्म मातृ देवो भवः को मछिन्द्र चाटे ने डायरेक्ट किया है। वही इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। वहीं, फिल्म के राइटर की बात करें, तो सभा वर्मा ने फिल्म की कहानी लिखी है।

Google search engine