Home haryana जब singer बन गए Anil Vij, Mohammad Rafi के गाने की तर्ज...

जब singer बन गए Anil Vij, Mohammad Rafi के गाने की तर्ज पर गाया ये गाना; देखें VIDEO

135
0
Google search engine

 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के लिए आज 90 सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है। इस बीच पूर्व गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) गाना गाते हुए नजर आए हैं।

अनिल विज ने मोहम्मद रफी के गाने के तर्ज पर गाना गाया है। अनिल विज का गाना गाने वाला वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों को पसंद आया अनिल विज का गाना

दरअसल, प्रदेश में हो रहे 90 सीटों पर मतदान के बीच पूर्व गृह मंत्री और अंबाला से भाजपा के प्रत्याशी अनिल विज (Anil Vij Song) ने शहीद फिल्म के ‘वतन, ऐ वतन, हमको तेरी कसम’ के तर्ज पर ‘कोई रोहतक से, तो कोई करनाल से’ गाना गाया है। बता दें कि शहीद फिल्म में इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था।

अनिल विज के नए अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अनिल विज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनका ये नया अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।

सीएम पद के लिए किया दावेदारी

शनिवार को मतदान के बाद अनिल विज (Anil Vij) मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी करते हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा कि पार्टी में सबसे वरिष्ठ नेता मैं हूंं। लोग भी चाहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनूं। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

मुख्यमंत्री पद का फैसला पार्टी के हाथ में होता। अगर पार्टी को लगता है कि मैं मुख्यमंत्री बन सकता हूं, तो अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में होगी।

Google search engine