Home Latest News 2027 में Punjab की जनता Congress को देगी करारा जवाब, फिर...

2027 में Punjab की जनता Congress को देगी करारा जवाब, फिर बनेगी ‘आप’ की सरकार : तरुणप्रीत सिंह सौंद

3
0
Google search engine

मंत्री सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं विधानसभा हल्का खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कांग्रेस नेताओं द्वारा आम आदमी पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर की जा रही बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस को पंजाब की जनता के हितों की चिंता करने के बजाय केवल सत्ता हासिल करने की जल्दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता कांग्रेस की जनविरोधी राजनीति का करारा जवाब देगी और आम आदमी पार्टी एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
मंत्री सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, सरकारी स्कूलों में सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार ने आम परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को जनता के हित में किए जा रहे विकास कार्य हजम नहीं हो रहे, इसलिए वे लगातार भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री सौंद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि पंजाब की जनता ने वर्ष 2022 में उनकी नीतियों को नकारते हुए आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिया था। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब खोखले वादों और राजनीतिक बयानबाजी के बजाय धरातल पर होने वाले विकास कार्यों को महत्व देते हैं। मंत्री सौंद ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वह पहले अपने शासनकाल का हिसाब पंजाब की जनता के सामने रखे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने आम परिवारों के बिजली बिलों का बोझ कम करने, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने और सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस को इन जनहितकारी प्रयासों का विरोध करने के बजाय सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। सौंद ने कहा कि पंजाब की जनता सब देख रही है कि कौन प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहा है और कौन केवल राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है।
उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में आम आदमी पार्टी अपने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों के आधार पर एक बार फिर जनता का विश्वास हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को विकास, खुशहाली और तरक्की की राह पर आगे बढ़ाना ही आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दोबारा स्वीकार नहीं करेगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here