Home Latest News Actress Ananya Chadha ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा:‘पंजाब ना भूलियो’ की...

Actress Ananya Chadha ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा:‘पंजाब ना भूलियो’ की सफलता का मांगा आशीर्वाद, SGPC ने किया सम्मानित

2
0
Google search engine

पंजाबी फिल्म ‘पंजाब ना भूलियो’ की अभिनेत्री अनन्या चड्ढा मंगलवार देर रात गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचीं।

इस दौरान उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। फिल्म की रिलीज से पहले वह यहां आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। उनकी फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हो रही है।
इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सूचना केंद्र में सूचना अधिकारी सरबजीत सिंह की ओर से अभिनेत्री अनन्या चड्ढा को सिख इतिहास से संबंधित पुस्तकों का सेट देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अभिनेत्री अनन्या चड्ढा ने कहा कि गोल्डन टेंपल पहुंचकर और गुरु साहिब का आशीर्वाद लेकर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। उनकी पंजाबी फिल्म ‘पंजाब ना भूलियो’ 12 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। वह फिल्म की सफलता और आगे बढ़ने के लिए गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने पहुंची हैं।
दर्शकों से की ‘पंजाब ना भूलियो’ देखने की अपील
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अनन्या चड्ढा ने बताया कि वह फिल्म की हीरोइन हैं। फिल्म के हीरो के साथ उनकी काफी अच्छी केमिस्ट्री है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे उन्हें अपना आशीर्वाद दें, ताकि वह अपने करियर में आगे बढ़ सकें। अनन्या ने कहा कि वह चाहती हैं कि दर्शक उनकी फिल्म को प्यार दें।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here