Home Latest News Jalandhar के Lambda में कैटरिंग कर्मी से लूट:बदमाशों ने तेजधार हथियार से...

Jalandhar के Lambda में कैटरिंग कर्मी से लूट:बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला किया; 5 हजार कैश और मोबाइल लूटा

2
0
Google search engine

जालंधर के लांबड़ा इलाके में देर रात घर लौट रहे कैटरिंग कर्मचारी से कथित तौर पर लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है।

परिजनों के आरोप हैं कि अज्ञात हमलावरों ने उससे 5 हजार रुपये नकद और करीब 23 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पीड़ित के भाई सोनू चोपड़ा ने बताया कि उनका भाई कैटरिंग का काम करता है। वह देर रात करीब 11 से 12 बजे किसी शादी समारोह में काम निपटाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावर नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
परिजनों के मुताबिक, हमले में पीड़ित के शरीर और दांतों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें आशंका है कि हमलावरों ने तेजधार हथियार या किसी भारी वस्तु से हमला किया। घटना के बाद परिजनों ने पीड़ित के मोबाइल पर संपर्क किया तो शुरुआत में फोन उठा, लेकिन दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने कथित तौर पर तीखे लहजे में बात की। इसके बाद फोन बंद हो गया।
परिजन पहुंंचे सिविल अस्पताल।
परिजन पहुंंचे सिविल अस्पताल।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
परिजनों ने पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देने की बात कही है। उन्होंने छीना गया मोबाइल और नकदी बरामद करने के साथ आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here