Home Latest News IND vs WI: सारे फसाद की जड़ गेंदबाज हैं… हैदराबाद में हार...

IND vs WI: सारे फसाद की जड़ गेंदबाज हैं… हैदराबाद में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बोला हमला

3
0
Google search engine

हैदराबाद T20 में भारत की हार पर बोलते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि उसकी जड़ गेंदबाज हैं.

हैदराबाद में 14 अक्टूबर की शाम जो हुआ वो किसी से छिपा नहीं. रनों से लबालब भरे सीरीज के चौथे T20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हरा दिया. भारत की इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज ने 5 T20 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. अब हार ऐसी हो जिसने विरोधियों बराबरी करने का मौका दिया हो तो उस पर किसी भी कप्तान का तिलमिलाना लाजमी है. श्रेयस अय्यर के साथ भी वही हुआ है. हैदराबाद में मिली हार की जब उनसे वजह पूछी गई तो उन्होंने सीधे-सीधे अपने गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और कहा कि इसके स्क्रिप्ट राइटर वही हैं.

हार की जड़ गेंदबाज- श्रेयस अय्यर

हैदराबाद T20 के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर से उसमें टीम इंडिया के परफॉर्मेन्स पर सवाल हुआ, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि हार की कहानी की शुरुआत गेंदबाजी से होती है. उन्होंने गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें लगता है हमने बॉलिंग में सही लाइन लेंथ नहीं रखी, जिसके चलते हमें 250 रन चेज करने को मिले. उन्होंने माना कि चेज के दौरान बल्लेबाजों का जो अप्रोच रहा, वो काबिलेतारीफ था. लेकिन, दुर्भाग्यवश हमारे गेंदबाज अपने प्लान को सही तरीके से अमलीजामा नहीं पहना सके, जो कि हमारे हार की बड़ी वजह बन गया.

लाइन लेंथ से कितने दूर भारतीय गेंदबाज?

श्रेयस अय्यर ने अपने गेंदबाजों पर सही लाइन लेंथ में बॉल ना कराने का जो आरोप लगाया है, वो कितना सही है, उसका अंदाजा आप इन आंकड़ों से भी लगा सकते हैं. भारतीय गेंदबाजों ने हैदराबाद में ही नहीं बल्कि पिछले 3 T20 में 200 से ज्यादा रन लुटाए हैं. ये तीनों मुकाबले वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी मौजूदा T20 सीरीज के हैं. अर्शदीप सिंह एक T20I में सबसे ज्यादा 7 बार 50 या उससे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. हैदराबाद T20 में अर्शदीप सिंह के अलावा भारत के दूसरे तेज गेंदबाज मयंक यादव ने भी 50 प्लस रन खर्च किए. T20I में वाइड और नो बॉल मिलाकर सबसे ज्यादा 150 एक्स्ट्रा गेंदें फेंकने वाले भी अर्शदीप सिंह इकलौते गेंदबाज हैं. उन्होंने 132 वाइड और 18 नो बॉल अब तक फेंकी है. ये आंकड़ा टेस्ट प्लेइंग नेशन के गेंदबाजों के बीच का है.

वेस्टइंडीज ने भारत को हराया

अब बताइए कि गेंदबाजी की ऐसी हालत पर कोई कप्तान भड़के नहीं तो क्या करे? भारतीय गेंदबाजों के लाइन लेंथ से भटकने के चलते ही वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए हैदराबाद में 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बना दिए. जवाब में भारत की टीम 19.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here