Home Latest News रेप केस में फंसे Chawla के खिलाफ SIT गठित:फरीदकोट के SSP करेंगे...

रेप केस में फंसे Chawla के खिलाफ SIT गठित:फरीदकोट के SSP करेंगे नेतृत्व, महिला ने लगाया था बंधक बनाने और धमकाने का आरोप

16
0
Google search engine
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ कथित दुष्कर्म मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने तीन सदस्यीय SIT गठित कर दी है। SIT का नेतृत्व फरीदकोट के SSP गुरबंस बैंस करेंगे। टीम में SSP विजिलेंस सिमरनजीत लंग और DSP करन संधू को भी शामिल किया गया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को धर्म युद्ध मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि राज्य सरकार अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ त्वरित, पारदर्शी और गहन जांच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा।
महिला ने क्या आरोप लगाए, 3 पॉइंट में पढ़िए…
  • धार्मिक यात्रा पर आई थी: महिला मालवा क्षेत्र से संबंधित है जो 25 सालों से बहरीन में रह रही हैं। FIR के अनुसार वारदात 27 फरवरी से 19 अगस्त, 2026 के बीच की बताई गई है। महिला ने बताया कि वह धार्मिक यात्रा पर श्री आनंदपुर साहिब आई थी।
  • बंधक बनाया, कई बार रेप किया: महिला का आरोप है कि चावला उसे अलग-अलग सराय/कमरों में ले गया। यहां बंधक बनाया और कई बार रेप किया। विरोध करने पर धमकाया गया, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की कोशिश भी की, लेकिन सेवादार ने उसे अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया।
  • जत्थेदार से भी न्याय की गुहार लगाई: महिला ने दावा किया कि उसने SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी व श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज सहित कई पंथक हस्तियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here