Home Latest News Lovely Professional University हिंसा पर High Court में सुनवाई आज: सरकार देगी...

Lovely Professional University हिंसा पर High Court में सुनवाई आज: सरकार देगी स्टेटस रिपोर्ट, अब तक 11 गिरफ्तार

11
0
Google search engine

फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

पंजाब सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपी जा सकती है। सरकार को कोर्ट में बताना होगा कि हिंसा के पीछे की असल वजह क्या है और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।
हिंसा मामले में सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में डिटेल्ड एफिडेविट फाइल किया जा सकता है। हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका में यह दावा किया गया था कि प्रदर्शन की आड़ में नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर नेशनल सिक्योरिटी को भी खतरे में डाला गया। यह हाईवे पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर को बाकी राज्यों से जोड़ता है। इस मामले में CBI जांच की भी मांग की गई है।
इस मामले में कपूरथला पुलिस अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रशासन हिंसा के मास्टरमाइंड माने जा रहे फरहत देव को अभी तक नहीं पकड़ पाई है। इसके लिए जम्मू-कश्मीर में टीमें रेड कर रही हैं।
अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ…
  • छात्रा के साथ बाहर से आए एक प्लंबर ने रेप किया: 26 सितंबर 2026 की रात सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि LPU हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ बाहर से आए एक प्लंबर ने रेप किया है। इस सूचना के बाद हजारों छात्र भड़क गए।
  • यूनिवर्सिटी के अंदरूनी हिस्सों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया: छात्रों ने यूनिवर्सिटी के अंदरूनी हिस्सों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। परिसर में बने यूनि मॉल की दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की। प्रदर्शनकारियों ने जालंधर-फगवाड़ा मार्ग पर स्थित नेशनल हाईवे-44 को 18 घंटे से अधिक समय तक जाम रखा, जिससे भारी यातायात बाधित हुआ।
  • पीड़िता की पहचान अस्पष्ट, अफवाहों का खंडन हुआ: सोशल मीडिया पर जिस छात्रा के हवाले से रेप की बात कही जा रही थी, उसने खुद वीडियो जारी कर अपने सुरक्षित होने और ऐसी कोई घटना न होने की बात स्पष्ट की। इससे पुलिस के सामने मुख्य सवाल यह है कि वास्तव में पीड़िता कौन है?
  • पुलिस और SIT की कार्रवाई: पंजाब पुलिस ने तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा के सिलसिले में कुल 4 FIR दर्ज की हैं और एक 8 सदस्यीय SIT का गठन किया है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही, भड़काऊ और फर्जी AI वीडियो फैलाने वाले लगभग 300 सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने के लिए साइबर क्राइम ने कार्रवाई की है।
  • यूनिवर्सिटी बंद की गई, अब खुली: हिंसा और तनाव के माहौल को देखते हुए यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने LPU की कक्षाओं को 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया था और मिड-सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित कर छात्रों को घर जाने की अनुमति दी थी। अब छात्र फिर से यूनिवर्सिटी लौट आए हैं और तोड़फोड़ में क्षतिग्रस्त चीजों की रेनोवेशन चल रही है।
  • पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी सख्त: हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार और पुलिस से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी कि घटना वास्तविक थी या महज अफवाह, या कुछ और? अगली सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को तय की गई थी।
मित्तल ने कहा था- मेरे लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय हिंसा के बाद यूनिवर्सिटी के मालिक और चांसलर अशोक मित्तल ने कहा था कि मुझे अपने पंजाब की चिंता है। मुझे ढाई करोड़ लोगों ने चुनकर राज्यसभा में भेजा है, मैं उनका प्रतिनिधित्व करता हूं। उन पर कोई आंच आए, वह मेरे लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि LPU के स्टूडेंट्स पर आंच है तो वह मेरी जिम्मेदारी है। जो देश के नागरिक के तौर पर जो जिम्मेदारी है, वह अपने पंजाब प्रदेश को बचाने की है। मेरे पंजाब प्रदेश की साख पर हमला हुआ है। पंजाब के बिजनेसमैन को डिमॉरलाइज करने के लिए हमला हुआ है। यह ऐसा क्यों है? यह जांच का विषय है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here