Home Latest News Ludhiana में थाना डेहलों का SHO लाइन हाजिर:फर्जी पुलिस बनकर नशा करने...

Ludhiana में थाना डेहलों का SHO लाइन हाजिर:फर्जी पुलिस बनकर नशा करने वालों पर कार्रवाई में की देरी, निहंगों ने पकड़ किया था हवाले

35
0
Google search engine
लुधियाना में पुलिस जैसी वर्दी पहनकर नशा करने के आरोप में पकड़े गए तीन युवकों के मामले में डेहलों थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार पर कार्रवाई हुई है। कार्रवाई में देरी को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने उन्हें पुलिस लाइंस भेज दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब तीन युवकों को कथित तौर पर पुलिसकर्मी बनकर नशा करते हुए पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
चिट्टे के साथ पकड़े गए युवकों को निहंगों ने पेड़ से बांधा।
चिट्टे के साथ पकड़े गए युवकों को निहंगों ने पेड़ से बांधा।
निहंगों ने 3 युवकों को पकड़ा, खंभे से बांधकर पीटा मामला गोपालपुर गांव की दाना मंडी के पास एक खाली प्लॉट का है। पुलिस के मुताबिक, यहां तीन युवक कथित तौर पर नशा कर रहे थे। इसी दौरान निहंगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले करने से पहले उनकी पिटाई की। वायरल वीडियो में एक युवक को खंभे से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ लोग उसे चप्पलों और हाथों से पीटते नजर आ रहे हैं। युवक हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता दिखाई देता है।
दो युवकों ने पहनी थी पुलिस जैसी टी-शर्ट पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों की पहचान अजय शर्मा, आकाशदीप और गुरकीरत सिंह के रूप में हुई है। इनमें से दो ने पंजाब पुलिस का लोगो लगी काली टी-शर्ट और खाकी रंग की पैंट पहनी हुई थी। इससे लोगों को उनके पुलिसकर्मी होने का भ्रम हुआ।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि तीनों में से कोई भी पुलिसकर्मी नहीं है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27, 61 और 85 के तहत केस दर्ज किया गया है। मौके से लाइटर, सिल्वर फॉयल और 10 रुपए का नोट भी बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
कमिश्नर को मिली कार्रवाई में देरी की सूचना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्हें जानकारी मिली थी कि फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घूम रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई में SHO की ओर से जानबूझकर देरी की गई। इंस्पेक्टर विजय कुमार को पुलिस लाइंस भेजने के साथ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here