Home Latest News भारतीय पुरुष Hockey Team ने कोरिया को 8-2 से हराकर सैमीफाइनल में...

भारतीय पुरुष Hockey Team ने कोरिया को 8-2 से हराकर सैमीफाइनल में जगह पक्की की

49
0
Google search engine

अब भारत का सामना 26 सितंबर को जापान से होगा।

दिलप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर सैमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली। पूल ए में शीर्ष पर काबिज भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13-1 और श्रीलंका को 16-1 से हराया था।
अब भारत का सामना 26 सितंबर को जापान से होगा। भारत के लिए दिलप्रीत सिंह (10वां, 26वां और 32वां) ने 3 और फॉरवर्ड अभिषेक (15वां और 38वां मिनट) ने 2 गोल किए जबकि शिलानंद लाकड़ा (चौथा), सुखजीत सिंह (10वां), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (11वां) और राजिंदर सिंह (60वां) ने 1-1 गोल दागा।
कोरिया के लिए किम जाएहो (42वां) और किम योंगबोक (52वां) ने गोल किए। भारत ने आक्रामक शुरुआत की और पहले ही क्वार्टर में 4 गोल कर दिए, जिसके बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारत के लिए 8वां गोल राजिंदर सिंह ने आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here