Home Latest News Jalandhar में नशा तस्करों पर एक्शन:पुलिस ने 20 को पकड़ा, पिस्तौल-हेरोइन समेत...

Jalandhar में नशा तस्करों पर एक्शन:पुलिस ने 20 को पकड़ा, पिस्तौल-हेरोइन समेत इंजेक्शन बरामद; नकोदर में चला ऑपरेशन CASO

23
0
Google search engine

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत सब-डिवीजन नकोदर में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया है।

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत सब-डिवीजन नकोदर में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 17 FIR दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान हेरोइन, नशीली गोलियां, इंजेक्शन, शराब, एक .32 बोर पिस्तौल, कारतूस, कैश और एक आई-20 कार बरामद की गई।
यह विशेष ऑपरेशन सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जालंधर ग्रामीण स. हरविंदर सिंह विर्क की अगुवाई में चलाया गया। इसमें नकोदर के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ और ट्रैफिक डीएसपी मनजीत सिंह भी शामिल रहे। ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने नकोदर सब-डिवीजन के नशा प्रभावित इलाकों, हॉटस्पॉट क्षेत्रों, खाली पड़े मकानों और सुनसान जगहों की गहनता से तलाशी ली। साथ ही संदिग्ध लोगों का सत्यापन किया गया और सड़कों पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई।
चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मी।
चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मी।
6 FIR दर्ज कर 7 आरोपियों को पकड़ा पुलिस कार्रवाई का ब्योरा देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि नकोदर के विभिन्न थानों में कार्रवाई की गई। थाना सदर नकोदर में 6 FIR दर्ज कर 7 आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं, थाना सिटी नकोदर में 6 FIR दर्ज कर 8 आरोपियों और थाना नूरमहल में 4 FIR दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस तरह एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 एफआईआर में 19 आरोपियों और आबकारी एक्ट के तहत 1 एफआईआर दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर 17 मुकदमों में 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
पुलिस ने 308.15 ग्राम हेरोइन बरामद की पुलिस को 308.15 ग्राम हेरोइन, 443 नशीली गोलियां, 53 बिना लेबल वाले इंजेक्शन और एक किलोग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) मिली है। इसके अलावा 22 बोतल अवैध शराब, एक .32 बोर पिस्तौल, दो मैगजीन, एक जिंदा कारतूस, 41,000 रुपए की ड्रग मनी और एक आई-20 कार भी जब्त की गई है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here