Home Latest News Kartarpur Corridor खोलने को जीरो लाइन पर अरदास:भारत-पाक की सिख संगत करेगी...

Kartarpur Corridor खोलने को जीरो लाइन पर अरदास:भारत-पाक की सिख संगत करेगी प्रार्थना

26
0
Google search engine

अमृतसर से जत्थेदार गड़गज्ज भी पहुंचेंगे

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द खोलने की मांग को लेकर आज भारत और पाकिस्तान की सिख संगत की ओर से जीरो लाइन पर अरदास की जाएगी। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज भारत की ओर से डेरा बाबा नानक स्थित जीरो लाइन पर पहुंचेंगे।
पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, श्री करतारपुर साहिब से जीरो लाइन तक नगर कीर्तन लाया जा रहा है। यह नगर कीर्तन भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे जीरो लाइन पर पहुंचेगा। पाकिस्तान के लहंदे पंजाब की सिख संगत श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर कीर्तन सजा रही है।
गुरु साहिब के सामने अरदास की जाएगी जीरो लाइन पर पहुंचने के बाद शाम को रहिरास साहिब के पाठ, गुरबाणी कीर्तन और आरती के बाद गुरु साहिब के सामने अरदास की जाएगी। इसमें दोनों देशों की सिख संगत की भावनाओं के अनुसार श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द खोलने की प्रार्थना होगी। भारत और पाकिस्तान की सिख संगत अपने-अपने हिस्से में रहिरास साहिब के पाठ, आरती और शबद कीर्तन के बाद कॉरिडोर जल्द खोलने के लिए अरदास करेगी।
अरदास में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने डेरा बाबा नानक और सीमावर्ती क्षेत्र की सभी सिख संगत से अपील की है कि वे सोमवार शाम भारतीय समयानुसार 5:30 बजे श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के पास जीरो लाइन पर पहुंचकर धार्मिक समागम और अरदास में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों।
उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के सामने अरदास की जाएगी कि कॉरिडोर जल्द खुले, ताकि संगत पहले की तरह श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थान श्री दरबार साहिब, श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर सके।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here