Home Latest News Gauri Spratt से शादी के बाद Aamir Khan को लॉरेंस बिश्नोई गैंग...

Gauri Spratt से शादी के बाद Aamir Khan को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी

1
0
Google search engine

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है।

जहां, दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सोशल मीडिया पोस्ट और एक ऑडियो संदेश के जरिए दी गई बताई जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है।
आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो सामने आया है। इसमें आमिर खान पर आरोप लगाया गया है कि वह कथित तौर पर सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहे हैं और “लव जिहाद” को बढ़ावा दे रहे हैं।
धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल
पोस्ट और ऑडियो में बेहद आपत्तिजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कहा गया है कि जो भी व्यक्ति अपने नाम, पहचान या लोकप्रियता का इस्तेमाल करके ऐसी कथित गतिविधियों को बढ़ावा देगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संदेश में आमिर खान को भी सीधे तौर पर धमकी देते हुए कहा गया कि ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
आमिर खान की तीसरी शादी के बाद शुरू हुआ विवाद
यह विवाद आमिर खान की शादी के बाद और बढ़ गया। आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी है। शादी के बाद कुछ लोगों और संगठनों ने उन पर “लव जिहाद” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, जिसके कारण सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।
हिंदू संगठनों ने लगाए आरोप
आमिर खान की शादी को लेकर बजरंग दल समेत कुछ हिंदू संगठनों ने भी विरोध जताया। इन संगठनों का आरोप था कि आमिर खान “लव जिहाद” को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं और मामला विवाद का विषय बन गया।
आमिर खान ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद आमिर खान ने अपनी तरफ से सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं हैं, बल्कि ईसाई हैं। आमिर ने स्पष्ट किया कि उनकी शादी को किसी धार्मिक साजिश या “लव जिहाद” से जोड़ना सही नहीं है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here