Home Latest News Amritsar में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस...

Amritsar में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

37
0
Google search engine

पुलिस के अनुसार, एएसआई रशपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त कर रहे थे।

अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप मंगाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 पिस्टल, मैगजीन समेत 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, एएसआई रशपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। टीम अटारी क्षेत्र में टी-प्वाइंट के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप मंगवाई है। यह खेप अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी है।
सूचना के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति हथियारों की इस खेप को वहां से आगे ले जाने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना को भरोसेमंद मानते हुए कार्रवाई की और मामले में केस दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 5 पिस्टल, मैगजीन समेत 35 जिंदा राउंड और 2 ड्रोन बरामद किए गए। मामला 15 सितंबर 2026 को घरिंडा थाने में दर्ज किया गया। इसमें आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 तथा भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 की धारा 25, 26 और 29 लगाई गई हैं।
मामले में आरोपी के तौर पर फिलहाल किसी व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं है। जांच अधिकारी एएसआई रशपाल सिंह हैं और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here