Home Latest News Jalandhar में किडनैप 4 साल का बच्चा बरामद:बस स्टैंड पर छोड़कर भागे...

Jalandhar में किडनैप 4 साल का बच्चा बरामद:बस स्टैंड पर छोड़कर भागे किडनैपर्स, पुलिस ने CCTV से ढूंढ निकाला

23
0
Google search engine

पुलिस ने बच्चे को ढूंढने के लिए टीमें बनाईं।

जालंधर के बस्ती बावा खेल से किडनैप हुए 4 साल के बच्चे को कमिश्नरेट पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। किडनैपर्स बच्चे को बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने देर रात बच्चे को ढूंढकर उसके परिवार को सौंप दिया।
एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि यह घटना 17 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे हुई थी। बस्ती बावा खेल के पन्नू विहार इलाके से दो एक्टिवा सवार युवक कुंज (4) को अगवा कर ले गए थे। वह घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद थाना बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बच्चे को ढूंढने के लिए टीमें बनाईं। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मिली जानकारी के आधार पर तलाश तेज कर दी। पुलिस की कार्रवाई और परिवार, आम लोगों व विभिन्न माध्यमों से मिले सहयोग के कारण बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।
जरूरी कार्रवाई के बाद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। कमिश्नरेट पुलिस ने बच्चे की तलाश में सहयोग करने वाले आम लोगों, परिवार के सदस्यों, सोशल मीडिया और मीडिया का आभार जताया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बच्चे के लापता होने या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
परिवार को सांत्वना देने पहुंचे शीतल अंगुराल वहीं, जालंधर वेस्ट में बच्चे के गायब होने के बाद बीजेपी नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भी परिवार को सांत्वना देने मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान शीतल अंगुराल ने पंजाब सरकार और AAP के मंत्री पर गंभीर सवाल खड़े किए।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here