Home delhi Punjab-Chandigarh में बारिश के आसार:तापमान में 0.3 की बढ़ोतरी, बठिंडा सबसे गर्म;...

Punjab-Chandigarh में बारिश के आसार:तापमान में 0.3 की बढ़ोतरी, बठिंडा सबसे गर्म; बिजली की डिमांड 12,202 मेगावाट दर्ज

21
0
Google search engine

पंजाब और चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना है।

चंडीगढ़ का आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं तापमान में मामूली वृद्धि 0.3 डिग्री की हुई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, रोपड़ और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बादल बरसेंगे। बरनाला, मानसा और संगरूर में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
राज्य में मंगलवार को 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी। हालांकि लुधियाना में 3.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी बारिश ट्रेस हुई।
मानसून अभी तक राज्य में एक्टिव पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मानसून ट्रफ राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके असर से पंजाब में अगले दौर में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय है, जबकि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़ चुका है। चंडीगढ़ समेत पंजाब में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।
बिजली की डिमांड में आई कमी पंजाब में मौसम बदलने के बाद बिजली की डिमांड कम हुई है। आज सुबह साढ़े छह बजे बिजली की मांग 12,202 मेगावाट दर्ज की गई। इस दौरान 5,473 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ। पंजाब ने 6,721 मेगावाट बिजली बाहर से ली, जबकि शेड्यूल 6,612 मेगावाट था। यानी 109 मेगावाट ओवरड्रॉअल रहा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here