Home Latest News Jalandhar Lecturer Neha Murder Case: जालंधर में Lecturer Neha’ हत्याकांड में...

Jalandhar Lecturer Neha Murder Case: जालंधर में Lecturer Neha’ हत्याकांड में पति और उसकी गर्लफ्रेंड बेनकाब

3
0
Google search engine

Jalandhar के लेक्चरर नेहा हत्याकांड में 206 पन्नों के WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा.

 पंजाब के जालंधर में चर्चित लेक्चरर नेहा हत्याकांड की पुलिस जांच में बेहद सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं. पुलिस को मुख्य आरोपी (मृतका के पति) उमंग बस्सी और उसकी गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के बीच हुई 206 पन्नों की व्हाट्सएप चैट हाथ लगी है. इस चैट से न केवल दोनों के बीच चल रहे अवैध संबंधों, सीक्रेट मीटिंग्स और शादी की योजनाओं का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि दोनों के अपने-अपने जीवनसाथी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश की परतें भी उधड़ गई हैं.
जांच में सामने आया है कि दोनों अपनी पहचान छिपाने के लिए मोबाइल में एक-दूसरे का नंबर फर्जी नाम से सेव रखते थे. सतपाल कौर ने उमंग का नंबर ‘तानवी’ और ‘आ’ नाम से सेव कर रखा था. उमंग ने अपनी गर्लफ्रेंड सतपाल का नंबर ‘सतलाप’ नाम से सेव किया हुआ था. चैट में दोनों एक-दूसरे को ‘बेबी’ और ‘शोना’ कहकर संबोधित करते थे और ‘आई मिस यू सो मच’, ‘यू आर इन माय माइंड एंड सोल’ जैसे निजी व भावुक मैसेज का आदान-प्रदान करते थे.

15 जनवरी की चैट में पति को मरवाने का जिक्र

15 जनवरी 2026 की चैट से यह साबित होता है कि कत्ल की पटकथा काफी पहले से लिखी जा रही थी. उमंग ने चैट के दौरान सतपाल से कहा कि वो पहले अपने पति को मरवाने की बातें करती थी. इस पर सतपाल ने जवाब दिया- ‘उमंग, यू नो एवरीथिंग’. इसके बाद सतपाल ने उमंग को अपना मुंह बंद रखने की हिदायत भी दी थी.

24-25 जनवरी को शादी, बच्चों और फ्यूचर पर चर्चा

चैट डिटेल्स के अनुसार, 24 और 25 जनवरी को दोनों के बीच शादी करने की जल्दबाजी साफ दिख रही थी. सतपाल की तरफ से मैसेज भेजा गया- “मैं तो कह रही हूं, लेट्स गेट मैरिड”. उमंग ने कहा कि वो अपनी मां को इस रिश्ते के बारे में जल्द सब कुछ बता देगा. दोनों ने मौजूदा शादीशुदा रिश्तों से आजाद होकर साथ रहने, शादी के बाद बच्चों को नए पारिवारिक माहौल में ढालने और उनके भविष्य को लेकर भी विस्तृत प्लानिंग की थी.

फिजिकल रिलेशन और जल्द एक होने की बेचैनी

चैट में दोनों के बीच कथित तौर पर फिजिकल रिलेशन में होने का भी जिक्र मिला है. 25 जनवरी की चैट में उमंग और सतपाल ने ‘टू बी टुगेदर ऐज सून ऐज वी कैन’ और ‘आई एम गेटिंग फ्रस्ट्रेटेड विदाउट यू’ जैसे मैसेज भेजकर एक-दूसरे के बिना रहने में अपनी असमर्थता जाहिर की थी. फिलहाल, सतपाल कौर पुलिस हिरासत में है. उसके पति विशाल शर्मा ने ही ये चैट सार्वजनिक की है और दावा किया है कि 99% चैट में अपने-अपने पार्टनर्स से अलग होने और हत्या की साजिश के संकेत छिपे हैं. जालंधर पुलिस अब इन चैट को इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के रूप में कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here