Home Latest News Amritsar में अफीम समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर रास्ता बदला, तलाशी में...

Amritsar में अफीम समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर रास्ता बदला, तलाशी में मिला नशा; नेटवर्क खंगाला जा रहा

8
0
Google search engine

पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अमृतसर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिंडी सैदां थाना पुलिस ने एक युवक को 507 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई गश्त के दौरान की गई। हेड कांस्टेबल प्रगट सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पूंगा के पास मेन रोड पर बने पुल के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर युवक को रोककर पूछताछ और तलाशी ली।
इसी दौरान गांव पूंगा की ओर से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उसने रास्ता बदलने की कोशिश की। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मोमी लिफाफे में रखी 507 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुच्चा सिंह पुत्र जगतार सिंह, निवासी छन्न कलां, थाना भिंडी सैदां के रूप में हुई है।
अफीम की सप्लाई को लेकर पुलिस जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह अफीम कहां से लेकर आया था। इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here