Home Latest News अमृतसर में युवक को रिवॉल्वर दिखाकर जबरन गाड़ी में बैठाया:आईफोन-कार भी ले...

अमृतसर में युवक को रिवॉल्वर दिखाकर जबरन गाड़ी में बैठाया:आईफोन-कार भी ले गए; 9-घंटे बाद पता चला CIA ने पकड़ा, आरोप नहीं बताया

26
0
Google search engine

अमृतसर के न्यू जवाहर नगर में 26 वर्षीय युवक को कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा जबरन गाड़ी में ले जाने का मामला सामने आया है।

युवक के पिता सरबजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा रविवार करीब साढ़े 3 बजे दूध लेने के लिए बाजार गया था। कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बताया कि कुछ लोग उसे पकड़कर निजी स्विफ्ट गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे हैं। सरबजीत सिंह के मुताबिक, चार लोग आए थे और उनके पास रिवॉल्वर भी थी।
उन्होंने बताया कि युवक उस समय अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। मौके पर उसका फोन भी छीन लिया गया। परिवार का कहना है कि युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई तथा उसकी गर्दन दबाकर उसे गाड़ी में बैठाया गया। आरोप है कि युवक की आई-20 कार और आईफोन भी साथ ले जाया गया।
2024 के विवाद में घर पर हमले का आरोप
सरबजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा 26 साल का है और उसने सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया हुआ है, जबकि उसकी पत्नी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। परिवार का कहना है कि 2024 में पड़ोस में हुए विवाद के बाद उनके घर पर हमला हुआ था, जिसमें तोड़फोड़ और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। उनका कहना है कि इस मामले में सबूत देने के बावजूद पुलिस ने उनकी कार्रवाई नहीं की और परिवार के खिलाफ ही पर्चा दर्ज कर दिया।
सरबजीत सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि वह इलाके में नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे थे और 10 तारीख को 112 नंबर पर ऑनलाइन शिकायत भी की थी। उनका कहना है कि वह बी-डिविजन थाने में दो बार गए, लेकिन एसएचओ से मुलाकात नहीं हुई।
कई घंटे बाद CIA स्टाफ में युवक के होने की जानकारी
कई घंटे तक तलाश करने के बाद पुलिस ने परिवार को बताया कि युवक सीआईए स्टाफ के पास है। हालांकि, पिता का कहना है कि उन्हें अभी तक यह नहीं बताया गया कि उनके बेटे को किस मामले में और क्यों उठाया गया है। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और युवक के साथ हुई कथित मारपीट की जांच की मांग की है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here