Home Latest News Raaka: दीपिका छोड़िए, अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में जान्हवी कपूर को मिला...

Raaka: दीपिका छोड़िए, अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में जान्हवी कपूर को मिला इतना धांसू रोल?

102
0
Google search engine

अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म ‘राका’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, जो अगले साल रिलीज होगी.

इस साल कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं, जिन्हें पहले ही शेड्यूल कर दिया गया है. वहीं, कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन पर फिलहाल काम चल रहा है. जिन फिल्मों का इंतजार हो रहा है, उसमें अल्लू अर्जुन की ‘राका’ भी शामिल हैं. जिसे एटली बना रहे हैं और सन पिक्चर्स वाले उस पर पैसा लगा रहे हैं. फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट दीपिका पादुकोण बतौर फीमेल लीड काम कर रही हैं. हाल ही में पिक्चर को लेकर पता लगा था कि दीपिका अपने हिस्से का आखिरी शेड्यूल पूरा कर रही हैं. मुंबई में ही शूट चल रहा है और उसके बाद मैटरनिटी ब्रेक पर चली जाएंगी. पर अब चर्चा है कि फिल्म में जान्हवी कपूर को जबरदस्त रोल ऑफर हुआ है.
दरअसल अल्लू अर्जुन की ‘राका’ को लेकर लंबे वक्त से ऐसी चर्चा है कि फिल्म में मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना भी काम कर रही हैं. पर मेकर्स की तरफ से अबतक उन्हें लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. साथ ही वो जिस तरह का रोल कर रही हैं, वो पिक्चर में काफी अहम है. खैर, इन सबके बीच 123 तेलुगु में एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, जान्हवी कपूर इस फिल्म में एक आदिवासी रानी का किरदार निभा रही हैं. कहानी में उनके किरदार की अहम भूमिका है. अब इस जानकारी के बाद तगड़ा बज क्रिएट हो गया है.

जान्हवी कपूर का कैसा होगा रोल?

जान्हवी कपूर को साउथ में पिछले कुछ वक्त से काफी बड़े मौके मिलते आए हैं. पहले जूनियर एनटीआर के साथ देवरा में लीड रोल किया. इसी साल रिलीज हुई राम चरण की पेद्दी में भी एक्ट्रेस अहम रोल में थीं, हालांकि, मेकर्स को उसे पेश करने को लेकर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. पर अब अल्लू अर्जुन की राका में बड़ा मौका मिल रहा है. यहां तक कि इस फिल्म में एक आदिवासी रानी का रोल करने की जानकारी सामने आ रही है. खैर, इन सबके बीच ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिलहाल मुंबई में बनाए गए सेट पर शूटिंग चल रही है. साई अभ्यंकर 2027 में रिलीज होने वाली इस फिल्म का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं.दरअसल पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन का यह अगला प्रोजेक्ट है. जिसे 2027 में रिलीज किया जाएगा, फिलहाल फिल्म का काम जारी है. वहीं, उसके बाद एक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म का काम करेंगे, जिसका पहले ही ऐलान किया जा चुका है. साथ ही दोनों ही फिल्मों के लिए फैन्स एक्साइटेड हैं.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here