Home Latest News Jalandhar- शादी की जिद पर दीवार पर पटका सिर:गेस्ट हाउस में युवती...

Jalandhar- शादी की जिद पर दीवार पर पटका सिर:गेस्ट हाउस में युवती की लाश मिलने के मामले में खुलासा, आरोपी शिवसेना नेता का बेटा

15
0
Google search engine

जालंधर के गेस्ट हाउस में युवती की लाश मिलने के मामले में नए खुलासे हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती युवक से शादी करने की जिद कर रही थी। इसी बात से गुस्साए युवक ने उसका सिर दीवार पर पटक दिया। आरोपी पहले से शादीशुदा है। वह उसके साथ सिर्फ लिव-इन में रहना चाहता था। उसके पिता शिवसेना के नेता हैं।
युवती की बहन दीपिका शर्मा ने बताया कि ज्योतिका की बेरहमी से हत्या की गई। उसकी आंखें सूजी हुई थीं और पैर मुड़े हुए थे। आरोपी विशु डींगरा 2 साल से बहन के पीछे पड़ा था। वह डेढ़ लाख रुपए ठग चुका था।
ज्योतिका शर्मा का सोमवार सुबह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास रॉयल गेस्ट हाउस में शव मिला था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके आरोपी विशु डींगरा को मंगलवार को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सिविल अस्पताल में युवती की लाश का पोस्टमॉर्टम हुआ।
इसके बाद जालंधर के ही किशनपुरा स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। माता-पिता के निधन के बाद परिवार में अकेली बची बड़ी बहन दीपिका ने छोटी बहन ज्योतिका की चिता को मुखाग्नि दी।
मृतका की बड़ी बहन ने ये बातें कहीं…
  • लुधियाना की रहने वाली थी युवती: मृतका ज्योतिका शर्मा मूल रूप से लुधियाना के टिब्बा रोड की रहने वाली थी। ज्योतिका की बहन दीपिका के अनुसार, उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। पिता प्रेम कुमार का निधन पिछले साल ही हुआ। जबकि, मां का करीब 12 साल पहले ही देहांत हो गया।
  • पिता के गुजरने के बाद बहन की ससुराल रहने लगी: मां के गुजरने के बाद पिता ही उनकी देखभाल कर रहे थे। फिर पिता भी गुजर गए तो परिवार में केवल दो बहनें ही बची थीं। इसके बाद ज्योतिका अपनी बड़ी बहन दीपिका के साथ उसके ससुराल फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रही थी।
  • मौसी से झगड़कर जालंधर आई: हालांकि, कुछ समय से पारिवारिक आपसी अनबन चल रही थी। इसके चलते लगभग 3 महीने पहले ज्योतिका बड़ी बहन से झगड़कर पंजाब आ गई थी। पंजाब आकर वह फिल्लौर में अपनी मौसी के घर रहने लगी, लेकिन यहां भी उसका झगड़ा हुआ और शुक्रवार (7 अगस्त) को वह मौसी के घर से भी नाराज होकर निकल गई और जालंधर शहर आ पहुंची।
  • आरोपी ने ज्योतिका के परिवार से मांगे पैसे: दीपिका का आरोप है कि विशु करीब 2 साल से ज्योतिका का पीछा कर रहा था। वह ज्योतिका को लगातार परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। उसका पीछा छोड़ने के नाम पर उसने पिता से रुपए मांगे थे।
  • दीपिका से भी 50 हजार रुपए ऐंठे: दीपिका के मुताबिक, आरोपी ने पिता प्रेम कुमार से उनके जीवित रहते 1 लाख रुपए लिए भी थे। फिर पिता के देहांत के बाद भी आरोपी की मांगें खत्म नहीं हुईं। उसने पीछा न करने के नाम पर दीपिका से भी 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। इतने पैसे लेने के बावजूद उसने ज्योतिका का पीछा बंद नहीं किया।
  • शरीर पर चोट के निशान: अंतिम संस्कार के समय दीपिका ने कहा- ज्योतिका की आंखें बुरी तरह सूजी हुई थीं और उसका एक पैर मुड़ा हुआ था। शरीर की हालत देखकर साफ लग रहा था कि मौत से पहले उसके साथ काफी मारपीट की गई थी। विशु डींगरा ने उसे पीटा और मार दिया। पुलिस से उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर परिवार को न्याय दे।
SHO बोले- आरोपी से पूछताछ जारी
थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO जतिंदर सिंह ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here