भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा वनडे ओपनर रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें फिर तेज हो गई हैं.
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था. तीसरे वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार शतक लगाया और इसके साथ ही उन्होंने अपने उन आलोचकों को जवाब दिया जो कि उनके संन्यास की खबरें उड़ाते रहते हैं.
रोहित शर्मा के बारे में तो यहां तक खबर फैली थी कि वो लॉर्ड्स में होने वाले वनडे मैच के बाद संन्यास ले लेंगे. लेकिन इसके बाद बीसीसीआई को ही ये सफाई देनी पड़ी कि रोहित शर्मा संन्यास नहीं ले रहे हैं.हालांकि अब एक बार फिर रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही हैं और इसकी वजह है एक खुशखबरी. खबर है कि रोहित शर्मा एक रिएलिटी शो में काम करने वाले हैं जिसमें वो एंकर की भूमिका में होंगे. इस शो का नाम एंटरटेनमेंट का हिटमैन होगा.









































![rahata-sharama_093b97740074ec6f5f6c120727fe1043[1]](https://punjabbuzz.com/Hindi/wp-content/uploads/2026/08/rahata-sharama_093b97740074ec6f5f6c120727fe10431-640x360.jpeg)






