Home Latest News Jalandhar में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे,...

Jalandhar में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश

32
0
Google search engine

Jalandhar में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां चला दीं।

मौके से गोलियों के दो खोल बरामद हुए हैं। घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की है। बाइक सवार युवकों ने घर पर हमला करने के साथ गली में खड़ी दो कारों के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
बूटा पिंड निवासी रेखा ने बताया कि वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान इलाके के कुछ युवक पुरानी कहासुनी की रंजिश में तेज रफ्तार बाइक पर उनकी गली में पहुंचे। घर के बाहर बाइक रोकने के बाद वे नीचे उतरे और गाली-गलौज करने लगे।
रेखा ने बताया कि आरोपियों ने पहले तेजधार हथियारों से उनके घर पर हमला कर खिड़की तोड़ दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। डर के कारण वह बच्चों को लेकर घर की छत पर चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने घर पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
मामले की जानकारी देते हुए रेखा।

मामले की जानकारी देते हुए रेखा।

एसएचओ बोलीं- हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे

रेखा ने बताया कि उन्होंने हमले की शिकायत संबंधित थाना पुलिस को दी। वहीं, थाना नंबर-6 की SHO राजवंत कौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मौके से दो खोल बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here