Home delhi Atiq Ahmed के छोटे बेटे आबान की मौत, सड़क हादसे में...

Atiq Ahmed के छोटे बेटे आबान की मौत, सड़क हादसे में गई जान

24
0
Google search engine

अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत हो गई है.

अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, आबान अहमद अपने भाई से मिलने प्रयागराज से झांसी जेल जा रहा था. तभी यह हादसा हो गया. झांसी के पूंछ थाना इलाके में हाईवे पर उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा. बता दें कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.
Aaban .

कार के परखच्चे उड़ गए

नींद आने की वजह से हुआ हादसा!

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह-सुबह का वक्त था, जब आबान की कार डिवाइडर से टकराई. नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ और इस सड़क हादसे में अतीक के छोटे बेटे आबान की मौत हो गई. वह अपने बड़े भाई जो झांसी के जेल में बंद है, उससे मिलने जा रहा था. फिलहाल झांसी जिला प्रशासन इस मामले को अलग-अलग एंगल से देख रही थी.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here